छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक राउत नाचा, गेंड़ी नाचा महोत्सव आज

कोरबा-दीपका। गौरव पथ संघर्ष समिति दीपका छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना (गैर राजनीतिक संगठन) श्रम सेवा भूविस्थापित कामगार संगठन गेवरा दीपका के पदाधिकारी व सदस्यों ने छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक पारंपरिक राउत नाचा, सुवा, पंथी, कर्मा, रेला पाटा, गेंड़ी नाचा महोत्सव 23 दिसंबर को दीपका में आयोजित है।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम गेवरा दीपका में कार्यक्रम का आयोजन करते आए हैं। इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सफल आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ के तमाम छत्तीसगढ़ी संस्कृति से जुड़े हुए लोग बढ़-चढक़र हिस्सा ले रहे हैं और कार्यक्रम को संपन्न कराने में अपना सहयोग भी दे रहे हैं।

कार्यक्रम को सुबह 10:30 बजे से छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य रैली निकली जाएगी और दोपहर 2 बजे छत्तीसगढ़ महतारी की महाआरती वंदना किया जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले जीतने वाले को प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार, तृतीय पुरस्कार और सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।