विकास का नया अध्याय लिख रहा कोरबा : उद्योग मंत्री
कोरबा। कोरबा शहर में जनता की बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता देते हुए नगर विधायक, छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा जोन के सीतामणी में तीन वार्डों के कुल 67 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन किया।
इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा शहर के सभी वार्ड में बीते कुछ वर्षों में विकास कार्य अवरुद्ध थे। वार्डों के विकास के लिए फंड नहीं मिल रहे थे। तब का समय था और आज विष्णु देव की सरकार में सिर्फ एक ही साल में अलग-अलग मद से 300 करोड़ रूपए स्वीकृत कराए जा चुके हैं, बहुत सारे कार्य प्रारंभ हो चुके हैं, कुछ टेंडर की प्रक्रिया में है।
उन्होंने वार्ड वासियों से कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है, आपकी हर एक सडक़, हर एक नाली बनेगी। विकास का नया अध्याय कोरबा शहर लिख रहा है। मूलभूत सुविधाओं के साथ बिल्कुल समझौता नहीं किया जाएगा। हमारा लक्ष्य है कि कोरबा को एक आदर्श शहर के रूप में विकसित किया जाए, जहां हर नागरिक को बुनियादी सुविधाएं मिलें।
इस अवसर पर महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद नरेंद्र देवांगन, सुफल दास, धनश्री साहू, उर्वशी राठौर, परविंदर सिंह, कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, युगल कैवर्त समेत अधिक संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन
कोरबा जोन के 3 वार्ड क्रमश: 5, 6, 7 में 67 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इनमें वार्ड क्रमांक 5 में उपकापारा सामुदायिक भवन के ऊपरी तल का शीट युक्त निर्माण लागत 5 लाख, भावना चौहान के घर से प्रार्थना साहू के घर तक सीसी रोड का निर्माण लागत 12 लाख, वार्ड 6 में में नाला निर्माण लागत 15 लाख, पुरानी बस्ती स्थित सियान सदन में शौचालय एवं अन्य विकास कार्य लागत 10 लाख, वार्ड क्रमांक 7 में सीतामढ़ी मोतीसागर पारा में सामुदायिक भवन निर्माण लागत 15 लाख व नाली निर्माण 15 लाख के कार्य शामिल हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
