कोरबा। दीपका पुलिस ने एनटीपीसी कंट्रोल रूम सीकरी से कॉपर वायर चोरी करने वाले गिरोह पर कार्यवाही की गई है। पुलिस ने 2 आरोपियों से चोरी के कॉपर वायर व नगदी रकम जप्त किया है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी, नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी दीपका प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दीपका पुलिस टीम के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में एनटीपीसी कंट्रोल रूम सीकरी से 150 मीटर कॉपर वायर चोरी करने वाले गिरोह पर कार्यवाही करने में दीपका पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।
प्रार्थी राजन पिता वर्जिश निवासी सिंचाई कॉलोनी द्वारा दीपका थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि 20 दिसंबर की रात्रि को एनटीपीसी कंट्रोल रूम सीकरी लोडिंग पॉइंट से 150 मीटर कॉपर वायर को अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर लिया गया है।
उक्त रिपोर्ट पर संज्ञान में लेते हुए दीपका पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपी संजय चौहान पिता इतवार सिंह चौहान 26 साल निवासी जमनीमुडा, राकेश चौहान पिता प्यारे लाल चौहान 22 वर्ष निवासी जमनीमुड़ा पाली के कब्जे से चोरी के मशरूका को बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपियों को धारा (4), 305 (ए), 3(5) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
