कोरबा-पाली। जिले के कटघोरा वनमण्डल के जंगल की सीमा से लगे पड़ोसी जिले के मरवाही वनमण्डल के जंगल से आकर पसान और चैतमा के जंगल के बीच विचरण कर रहे बाघ ने नींद उड़ा रखी है। ग्रामीणों को अलर्ट करने के साथ ही बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
शनिवार रात वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय चैतमा से निर्देश जारी किया गया। जारी निर्देश में कहा गया कि मरवाही वनमण्डल से एक बाघ विचरण करते हुये वनमण्डल कटघोरा के परिक्षेत्र पसान के जंगल में आने की सूचना प्राप्त हुई है।
अत: समस्त परिक्षेत्र सहायक/परिसर रक्षक लोग अपने-अपने उप परिक्षेत्र एवं परिसर क्षेत्रों में सतत् भ्रमण करें तथा ग्राम पंचायतों के ग्रामों में सतर्क एवं सावधान रहने की मुनादी कराते हुये वीडियो चैतमा ग्रुप में शेयर करना सुनिश्चित करें।
इस बीच शनिवार रात इस बाघ द्वारा जंगल के भीतर किसी क्षेत्र में एक मवेशी का शिकार करने की भी खबर है।
वन सूत्रों के मुताबिक इस बाघ का मूवमेंट मरवाही ,पसान, पाली, चैतमा वन परिक्षेत्र के बीच बस्ती और रतखंडी ग्राम के आसपास लोकेशन बताता रहा है। मरवाही वन परिक्षेत्र से कटघोरा वन मण्डल के बीच लगातार मूवमेंट हो रहा है।
उधर दूसरी तरफ कल शनिवार रात 9 बजे ग्राम शिवपुर में तालाब से निकलकर सडक़ के किनारे मगरमच्छ को ग्रामवासियों के द्वारा पकड़ा गया। मगरमच्छ को बांधकर रखा गया ताकि भागने न पाए।
इस मगरमच्छ को आज सुबह 10 बजे वन विभाग की टीम को सौंपा गया। वन कर्मियों के द्वारा रेस्क्यू कर खारंग जलाशय खूंटाघाट रतनपुर में सुरक्षित छोड़ा गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
