कोरबा। जैन मिलन समिति के तत्वावधान में श्री दिगंबर जैन मंदिर जैन मंदिर चौक बुधवारी बाजार में 24 से 31 दिसंबर तक श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ में संत शिरोमणी आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज व अध्यात्म विद्याशिरोमणी आचार्य 108 समयसागर महाराज शामिल होंगे।
जैन मिलन समिति के मीडिया प्रभारी दिनेश जैन ने बताया कि 24 दिसंबर को सुबह 7.30 बजे से देव आज्ञा, क्षेत्र आज्ञा, जिनाभिषेक, शांतिधारा एवं तीर्थमण्डल विधान, मंगलमय घटयात्रा, ध्वजभूमि शुद्धि, मंगलमय ध्वजारोहण, इंद्र प्रतिष्ठा, मण्डल प्रतिष्ठा, प्रात: 7 बजे स्वल्पाहार, दोपहर 1.30 बजे से वात्सल्य भोज, शाम 7 बजे से म्यूजिकल आरती, प्रवचन व सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
25 से 30 दिसंबर तक प्रात: 7.30 बजे से मंत्राभिषेक एवं संकल्प, यंत्र पूजन एवं जाप्य-अनुष्ठान, जिनाभिषेक महाशांतिधारा, नित्य नियम पूजन, विधान पूजन का कार्यक्रम निर्धारित है।
31 दिसंबर को प्रात: 7.30 बजे से मंत्राभिषेक, यंत्र पूजन एवं जाप्य अनुष्ठान, जिनाभिषेक महाशांतिधारा, नित्य नियम पूजन, विधान पूजन, विश्वशांति महायज्ञ, मंडप विसर्जन एवं आभार प्रदर्शन होगा।
आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप जैन, उपाध्यक्ष मनीष जैन बालको, सचिव मनीष जैन, कोषाध्यक्ष आशीष जैन ने समाज के लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने आग्रह किया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
