कोरबा-पाली। पाली थाना अंतर्गत ग्राम माखनपुर निवासी एक महिला की करंट से मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार दोपहर 2 बजे घटित हुई जब ग्राम माखनपुर निवासी 33 वर्षीय बबीता सोनी घर की साफ-सफाई कर रही थी।
उसी दौरान पोताई करते वक्त घर में बोर का वायरिंग के लिए खींचे तार के सम्पर्क में आने से उसे करंट लग गया। करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। मृतका लोहे की सीढ़ी पर चढक़र दीवाल की पोताई कर रही थी कि पास से गुजरे विद्युत प्रवाहित तार में असावधानीवश हाथ पड़ गया जिससे करंट लग गया। वह गिरकर अचेत हो गई।
महिला को अचेत अवस्था में पड़ा देख परिजन आनन-फानन में डायल 112 से उसे इलाज के लिए पाली के सरकारी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया।
आज पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही उपरांत शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सुपुर्द किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
