बच्चों को फिजिकल वर्ल्ड में रखें माता-पिता : आशुतोष
कोरबा। प्रारंभिक बचपन की नींव इस उद्देश्य के साथ लिटिल मंचकिन किंडरगार्टन स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह वर्ष 2024-25 ‘टुगेदर वी शाइन’ का भव्य आयोजन 20 दिसंबर को धूमधाम से किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि आशुतोष पांडेय (आईएएस) आयुक्त, नगर पालिक निगम तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक तिवारी, सदस्य, छत्तीसगढ़ राज्य अधिवक्ता परिषद थे।
मुख्य अतिथि निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने कहा कि बच्चों की नई शिक्षा नीति में अभिभावकों की भी उतनी जिम्मेदारी होनी चाहिए जितनी कि छात्रों व शिक्षकों की होती है। उन्होंने कहा कि आज बच्चे अपने माता-पिता, अपने हमजोली के साथ नहीं बल्कि टीवी और मोबाइल के साथ बड़े हो रहे हैं। वर्चुअल वर्ल्ड बच्चों के बचपन को बर्बाद कर रहा है। उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों को वर्चुअल वर्ल्ड नहीं बल्कि फिजिकल वर्ल्ड में रखें। आयुक्त ने कहा कि बच्चों को अपने साथ हर एक्टिविटी में माता-पिता शामिल करें।
इससे पूर्व विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक तिवारी ने कहा कि बच्चे खेल-खेल में सीखते हैं और यह विद्यालय बच्चों को विभिन्न गतिविधियों से जोडक़र उनके शारीरिक, मानसिक, शैक्षणिक विकास के लिए कार्य कर रहा है।
आयोजन को सफल बनाने में डायरेक्टर डॉ. कविता तिवारी के मार्गदर्शन में विद्यालय के समस्त शिक्षक और स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
इस वार्षिकोत्सव में अभिभावकों के साथ स्कूल की अध्यापिकाएं अंजुषा सिंह, विभा सिंह, रंजीता चौधरी व निकिता शर्मा की गरिमामय उपस्थिति रही।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
