कोरबा । लायंस क्लब ऑफ द्वारा संचालित लायंस इंग्लिश स्कूल सीतामढ़ी एवं लायंस इंग्लिश स्कूल टीपी नगर का विज्ञान प्रदर्र्शनी एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एस.एन. केशरी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीएमजेएफ विजय अग्रवाल प्रथम वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, विशिष्ट अतिथि राजकुमार अग्रवाल (उत्सव) रीजन चेयरमेन, श्रीकांत बुधिया चेयरमेन लायंस क्लब कोरबा ट्रस्ट, चेयरमेनशिप पीएमजेएफ जयप्रकाश अग्रवाल पीएमसीसी व चेयरमेन लायंस स्कूल टीपी नगर, एमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल (श्वेता) चेयरमेन लायंस स्कूल सीतामढ़ी, रोहित राजवाड़े अध्यक्ष लायंस क्लब ऑफ कोरबा, रविशंंकर सिंह सचिव लायंस क्लब ऑफ कोरबा, साथ ही संतोष खरे, सत्येन्द्र वासन, आनंद जायसवाल, पदमसिंह चंदेल, एम.जे.एफ लायन एस.के. अग्रवाल,मधु पाण्डेय, दीपक माखीजा, दीपक अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल (आरपी), रमेश शर्मा के आतिथ्य में हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
अतिथियों ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु संस्था द्वारा हर संभव सहयोग देने की बात कही। कार्यक्रम समापन के पश्चात विज्ञान प्रदर्शनी एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
आभार प्रदर्शन एवं संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के वरीष्ठ शिक्षक एसडी केवड़ा के द्वारा किया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















