कोरबा। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 4 में 62 वां स्थापना दिवस मनाया गया। जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग के मुख्य आतिथ्य एवं अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में शासकीय हाई स्कूल स्याहीमुड़ी की प्राचार्य श्रीमती डॉ. फरहाना अली एवं डॉ. बी डी शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती मीनाक्षी के साथ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके पश्चात श्रीमती मीनाक्षी ने पुष्पगुच्छ से मुख्य अतिथि का स्वागत किया। सुश्री अनु जंगाला ने पुष्पगुच्छ से विशिष्ट आतिथि का स्वागत किया। बच्चों ने मोहक नृत्य व स्वागत गीत के साथ स्वागत किया। विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती मीनाक्षी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
कक्षा 9वीं ब की छात्रा वैष्णवी मिश्रा ने भाषण द्वारा केंद्रीय विद्यालय संगठन के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की। कक्षा 9वीं की छात्रा साक्षी चौबे ने केंद्रीय विद्यालय संगठन एक चमकता हुआ सितारा है, प्रेरक गीत प्रस्तुत किया।
डॉ. फरहाना अली ने नुक्कड़ नाटक पर प्रकाश डालते हुए केंद्रीय विद्यालय के महत्व एवं नई शिक्षा नीति 2020 को बताया। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का संचालन एस्थर कुमार के सानिध्य मे हुआ। कार्यक्रम के अंत मे वीके वर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















