दूर-दराज से आए लोगों की आस बना एनकेएच

कोरबा-कटघोरा। न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) कटघोरा ने उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं और खासकर आपात चिकित्सा सुविधा के बीते काफी कम वक्त में नगर के अग्रणी चिकित्सालय की श्रेणी हासिल कर ली है। यही वजह है जो दूर दराज से आए मरीजों के लिए आस तो कटघोरा नगरवासियों के विश्वास का प्रतीक यह अस्पताल बन चुका है। एक ही छत के नीचे सर्वसुविधायुक्त चिकित्सा एवं अत्याधुनिक उपकरणों लैस एनकेएच कटघोरा उत्कृष्टता प्राप्त करने में कामयाबी हासिल की है।

न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) कटघोरा में एक ही छत के नीचे विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम निरंतर अपनी सेवा प्रदान कर रही है। चिकित्सालय प्रारंभ करने का उद्देश्य यह था कि दूरदराज से आए लोगों सहित कटघोरा क्षेत्रवासियों को उत्तम इलाज सुविधा प्रदान कर उनके लिए पूरी तरह राहत की जुगत उपलब्ध हो। प्रबंधन की यह कोशिश कामयाब रही। चिकित्सालय में 20 बिस्तर हैं, यहां सभी प्रकार के मर्ज के विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध हैं।

आवश्यकता पडऩे पर कोरबा व रायपुर से भी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं ली जाती है। मरीजों के साथ उनके परिजनों के लिए भी यहां विशेष व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। शिकायत व सुझाव पर प्रबंधन तत्काल ध्यान देते हुए उसके निराकरण का प्रयास करते है।


त्वरित उपचार कर जीवन रक्षा का उद्देश्य : डॉ. चंदानी
अस्पताल के ग्रुप डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण सडक़ों पर दुर्घटनाओं के सैकड़ों मामले देखने को मिलते हैं। ऐसे गंभीर मरीजों को उपचार के लिए पहले बिलासपुर या कोरबा आना होता था। समय पर उपचार के अभाव में कई बार मरीज की जान पर बन आती थी।

यही वजह है कि कटघोरा में हमारी ओर से अस्पताल की स्थापना की गई। ट्रामा केयर के जरिए गंभीर मरीज का त्वरित उपचार करके लाइफ सेविंग का कार्य किया जा सके। इसी उदेश्य से बालको, जमनीपाली, चांपा सहित कटघोरा में अपनी ब्रांच डाला है।