गेवरा रोड स्टेशन से सभी पैसेंजर ट्रेन चलाने केन्द्रीय रेलमंत्री को ज्ञापन

कोरबा। भिलाईबाजार निवासी समाज सेवक प्रदीप जायसवाल ने गेवरा रोड स्टेशन से सभी पैसेंजर ट्रेन को चलाने की मांग को लेकर वाणिज्य और उद्योग व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन को पत्र प्रेषित किया है।

प्रदीप जायसवाल ने बताया कि गेवरा रोड से 4 वर्षों से पैसेंजर ट्रेन का परिचालन नहीं हो रहा है। मात्र एक पैसेंजर ट्रेन का परिचालन होता है वह भी कभी आती है और कभी नहीं आती है।


प्रदीप जायसवाल ने श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के माध्यम से केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र प्रेषित कर गेवरा रोड से सभी ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ कराने का आग्रह किया है। क्षेत्र के लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यथाशीघ्र गेवरा रोड से सभी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ कराने की दिशा में पहल करेंगे।

आवेदन पत्र में सरपंच संघ जनपद पंचायत कटघोरा के अध्यक्ष, ग्राम पंचायत छिंदपुर के सरपंच, ग्राम पंचायत भिलाईबाजार सरपंच, ग्राम पंचायत दर्री सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य कटघोरा, ग्राम पंचायत केसला सरपंच, ग्राम पंचायत मौहाडीह सरपंच के भी हस्ताक्षर है।