कोरबा। कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में एसईसीएल सीएमडी डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने गेवरा कोयला खदान का दौरा किया। सीएमडी ने कोयला खदान के विभिन्न पैच में कोयला उत्पादन, प्रेषण और ओबीआर कार्यों सहित खदान का निरीक्षण किया।
उन्होंने कोर टीम के साथ खदान के उत्पादन/उत्पादकता पर चर्चा की और टीम को उत्पादन और प्रेषण की मात्रा बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय हैं कि गेवरा दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कोयला खदान है और इसने वित्त वर्ष 23-24 में 59 मिलियन टन कोयला उत्पादन किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















