कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य एवं युवा पत्रकार संजय देवांगन (45) का बुधवार रात आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारिता जगत सहित परिचितों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
स्वर्गीय संजय देवांगन अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, पुत्र शौर्य, पुत्री श्रेया सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
आज निकलेगी अंतिम यात्रा
स्वर्गीय संजय देवांगन की अंतिम यात्रा दुरपा रोड, पुरानी बस्ती स्थित उनके निज निवास से निकलेगी। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 12 बजे दुरपा रोड स्थित स्थानीय मुक्तिधाम में किया जाएगा।
संजय देवांगन के आकस्मिक निधन से उनके परिचितों और पत्रकार साथियों में गहरा दुख व्याप्त है। कोरबा प्रेस क्लब परिवार ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















