केएन कॉलेज में नशामुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प
कोरबा।युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने के उद्देश्य से केएन कॉलेज में नशामुक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक नुकसान की जानकारी देते हुए उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज संस्था से जुड़ी स्मृति ने कहा कि विद्यार्थियों और युवाओं को अपने स्वास्थ्य को लेकर गंभीर रहना चाहिए। यदि शरीर को स्वस्थ और बेहतर रखना है तो नशे से पूरी तरह दूर रहना होगा। युवाओं को स्वयं नशे से बचने के साथ अपने मित्रों, परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना चाहिए।
विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ
अभियान के दौरान कॉलेज के प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में किसी भी प्रकार के नशे को स्थान नहीं देंगे और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे।
मोबाइल का डिजिटल नशा भी चिंता का विषय
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने कहा कि वर्तमान समय में पारंपरिक नशे के साथ मोबाइल और डिजिटल माध्यमों की अत्यधिक लत भी चिंता का विषय बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि मोबाइल का अनियंत्रित उपयोग बच्चों और युवाओं के मानसिक एवं शारीरिक विकास को प्रभावित कर सकता है। विद्यार्थियों को तकनीक का उपयोग आवश्यकता और संतुलन के साथ करना चाहिए।
कार्यक्रम शिक्षा संकाय के सभाकक्ष में आयोजित हुआ। इस दौरान बीएड प्रभारी डॉ. भारती कुलदीप, प्राध्यापक डॉ. बीना विश्वास, वेदव्रत उपाध्याय, डॉ. अंजू खेस्स, नितेश यादव, शंकर यादव, राकेश गौतम एवं कुणाल दासगुप्ता सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
महाविद्यालय के विद्यार्थी विकास कार्यक्रम में सहयोगी संस्था स्टारलाइट एड इंडिया फाउंडेशन की ओर से स्टेट मैनेजर रघुनाथन नायर, सीनियर मैनेजर कविता शर्मा एवं प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर रितेश सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















