कोरबा। उद्योग, वाणिज्य व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के करकमलों से लोकार्पित नवनिर्मित ’’ स्नेह सदन ’’ वृद्धाश्रम में पहुंचकर वृद्धजनों से मुलाकात की तथा उन्हें कम्बल व फल भेंट किए।
मंत्री ने ’’ स्नेह सदन ’’ का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा बेसहारा वृद्धजनों के लिए की गई उत्तम व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन व निगम प्रशासन की सराहना की।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री ने कहा कि निश्चित रूप से बेसहारा वृद्धजनों को सहारा देना, उनकी देखभाल करना बहुत की पुन्य का कार्य है, हम सबका नैतिक दायित्व भी है कि हम वृद्धजनों की पूरे तन-मन से देखभाल करें, प्रशासन ने इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य किया है, जिसके लिए मैं पुन: प्रशासन को बधाई देता हूॅं।
इस मौके पर कलेक्टर अजीत वसंत, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, प्रफुल्ल तिवारी आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677