क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना लिए सरकार की कार्ययोजना का स्वागत

कोरबा। कार्यकारिणी सदस्य क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रांत रघुराज सिंह उईके के द्वारा खिलाडिय़ों के विकास के लिए समर्पित संस्था क्रीड़ा भारती ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के लागू होने पर प्रसन्नता व्यक्त किया है। क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना से छत्तीसगढ़ में खेलों के लिए वातावरण बनेगा।

आधारभूत संरचनाओं का विकास होगा। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में खिलाडिय़ों को नवीन सुविधा मिलेगी।

छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना से खेल क्लब का विकास होगा। खेल पंजीकृत सोसायटी को खेल अनुदान मिलेगा। परंपरागत खेलों का विकास किया जाएगा। ओलिंपिक खेलों का विकास किया जाएगा। आज छत्तीसगढ़ सरकार ने क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना का अनुमोदन किया।

छत्तीसगढ़ क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रांत सचिव सुमित उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपेश्वर कहरा, अखिल भारतीय सदस्य नीता डुमरे सहप्रांत, मंत्री तारनिस गौतम, सुधीर राजपाल, तारकेश मिश्रा, वीरेंद्र देशमुख, हर्षा साहू, विनोद नायर ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, खेल मंत्री टंक राम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है।