क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण के लिए मिली प्रशासकीय स्वीकृति

कोरबा-कटघोरा। 11 सितंबर को आप पार्टी के लोकसभा उपाध्यक्ष विजय नायक के नेतृत्व में अनेक कार्यकर्ताओ ने मिलकर कलेक्टोरेट में ज्ञापन दिया था।

ज्ञापन में कटघोरा से बगदेवा होते हुए हरदीबाजार जाने वाले मार्ग पर बगदेवा नदी व राल नदी पर निर्मित पुल पिछले दो वर्षों से क्षतिग्रस्त है। इसके कारण राहगीरों व स्कूली छात्र-छात्राओं को आने-जाने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जर्जर पुल की वजह से लोगों को 20 किलोमीटर अतिरिक्त घुमावदार रास्ते से आना-जाना पड़ रहा है। इस समस्या को अवगत कराते हुये कलेक्टोरेट में ज्ञापन सौंपा गया था। साथ ही साथ 15 दिनों के भीतर संज्ञान नहीं लेने पर लोकसभा उपाध्यक्ष विजय नायक के नेतृत्व में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई थी।

इस समस्या को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुये विभागीय अधिकारियों को तुरन्त जांच के आदेश दिये। जांच के बाद जिला प्रशासन ने सुतर्रा से तिलवारी पारा व्हाया डोंगरी बसंतपुर मार्ग से आरडी 3400 मीटर में वृहद पुल निर्माण कार्य हेतु 1 करोड़ 99 लाख 25 हजार की प्रशासनिक स्वीकृति दी है।