कोरबा। नगर पालिक निगम की स्वच्छता दीदियों, सफाई कर्मचारियों, वरिष्ठजनों व निगम के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा आज निगम के वार्ड क्र. 24 व 25 के अंतर्गत महाराणा प्रताप नगर आवासीय क्षेत्र के साथ-साथ सुभाष चौक, निहारिका व्यवसायिक क्षेत्र होते हुए घंटाघर तक स्वच्छता रैली निकाली गई, स्वच्छता दीदियों व अधिकारी कर्मचारियों ने हाथों में पोस्टर बैनर लेकर रैली में भाग लेते हुए आमनागरिकों से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने एवं साफ-सफाई में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया।
निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी ने बताया कि निगम की स्वच्छता दीदियों, सफाई मित्रों व अधिकारी कर्मचारियों तथा वार्ड के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में यह स्वच्छता रैली निकाली गई, निगम के वार्ड क्र. 24, 25 अंतर्गत महाराणा प्रताप नगर आवासीय क्षेत्र, सुभाष चौक, निहारिका व्यवसायिक क्षेत्र होते हुए घंटाघर तक रैली आयोजित हुई।
इस दौरान स्वच्छता दीदियों, सफाई कर्मचारियों व अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने आमजन से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा साफ-सफाई कार्यो में सहयोग देने का आग्रह किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















