कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुसार जिले में उच्च शिक्षा के विकास हेतु जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उनके द्वारा खनिज संस्थान न्यास मद से जिले में संचालित अनेक महाविद्यालयों में उच्च शिक्षा स्तर में वृद्धि एवं शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु कुल 10 करोड़ 79 लाख 54 हजार 197 रुपए की राशि से अनेक महत्वपूर्ण कार्यो की स्वीकृति प्रदान की गई है।
उनके द्वारा विभिन्न विभागों को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त कर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए है। जिससे जिले के छात्रों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था का लाभ मिले सके।
इसके अंतर्गत, शैक्षणिक संस्थानों के लिए नए भवन निर्माण, मौजूदा संस्थानों का उन्नयन व मरम्मत, संस्थानों में अनेक अधोसंरचना निर्माण, संस्थानों में शैक्षणिक सामग्री की व्यवस्था, डेस्क बेंच की पर्याप्त उपलब्धता, छात्रावास संचालन हेतु आवासीय व्यवस्था सहित अन्य कार्य शामिल है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
