मानवाधिकार दिवस मनाया गया

कोरबा। अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने महात्मा गांधी मार्ग स्थित कार्यालय में मानवाधिकार दिवस मनाया। इस अवसर पर धनेश ने कहा कि 10 दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र संघ की सामान्य सभा ने मानव अधिकार के सार्वभौम घोषणा को स्वीकृत कर घोषित किया।

इस ऐतिहासिक कार्य के बाद ही सभा ने सभी देशों से पुनरावेदन किया कि वे इस घोषणा का प्रचार-प्रसार करेंऔर देशों अथवा प्रदेशों को राजनैतिक स्थिति पर आधारित भेदभाव का विचार किए बिना, विशेषत: विद्यालयों और अन्य शिक्षा संस्थानों में प्रसार, प्रदर्शन, पठन और व्याख्या का प्रबंध करें।

संयुक्त राष्ट्र के चार्टर में यह कथन था कि संयुक्त राष्ट्र के लोग यह विश्वास करते हैं कि कुछ ऐेसे मानवाधिकार हैं जो छीने नहीं जा सके। मानव की गरिमा है और स्त्री-पुरुष के समान अधिकार हैं।

इस घोषणा से राष्ट्रों को प्रेरणा और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ और वे इन अधिकारों को संविधान या अधिनियमों के द्वारा मान्यता देने और क्रियान्वित करने के लिए अग्रसर हुए। राज्यों ने उन्हें अपनी विधि में प्रवर्तनीय अधिकार का दर्जा दिया।