प्रगतिशील जायसवाल समाज के जितेन्द्र बने अध्यक्ष

कोरबा। प्रगतिशील जायसवाल (कन्नौजिया कलार) समाज की त्रिवर्षीय नई कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को समाज के कलचुरी भवन कोरबा में हुआ।


इस दौरान प्रदेश के सभी क्षेत्रों के 1117 मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लिया। इस दौरान निर्वाचित सदस्यों में कार्यकारिणी सदस में कुर्दा निवासी (अधिवक्ता) जितेंद्र जायसवाल अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर भैसमा निवासी शिव जायसवाल, सचिव भिलाईबाजार निवासी महेंद्र कश्यप, कोषाध्यक्ष पद पर दीपका (सकरेली) निवासी दिलीप कौशिक व सहसचिव के पद पर बरपाली निवासी रोहिणी महतो निर्विरोध विजयी रहे।

क्षेत्रीय सचिव के लिए दिनेश कुमार कश्यप भिलाई बाजार क्षेत्र, महेंद्र महतो बरपाली क्षेत्र, सुरेश जायसवाल पंतोरा क्षेत्र, सत्यनारायण जायसवाल बालको क्षेत्र, ठाकुरेश्वर प्रसाद महतो रायपुर क्षेत्र, श्याम सुंदर जायसवाल बिलासपुर क्षेत्र निर्विरोध क्षेत्रिय सचिव चुने गए।

चुनाव में बिलासपुर, मुंगेली, मटियारी गुड़ी, धनिया, अकलतरा, पोंडी, कोटमी, किरारी, फरहदा, कुकदा, तेन्दुभांठा, हरदी, कुरदा, चांपा, जांजगीर, सोंठी, पिसौद, जगदल्ला, फररवानी, सिवनी, महुदा, सकरेली, बाराद्वार, असौंदा, हाटकुरदा, जर्वे, जाजंग, नगरदा, गाड़ापाली, ढोढातराई, चिकनीपाली, बरपाली, सलिहाभांठा, भैसमा, तिलकेजा, जुनवानी, करतला, तरदा, उरगा, पंतोरा, पहरिया, पुरेना, सत्तीगुढी, भिलाईबाजार, हरदीबाजार, गेवरा, बांकीमोंगरा, कुसमुंडा, दीपका, मनगांव, लक्ष्मण नगर, नवागांव, चैतमा, कटघोरा, मोरगा, छुरी, कोरबा निहारिका परिक्षेत्र, सीएसईबी पूर्व, बालकोनगर, रजगामार, एनटीपीसी दर्री, जमनीपाली, सीएसईबी पश्चिम और बल्गी के मतदाताओं ने मतदान किया।