कोरबा। मोबाइल फोन के प्रति बढ़ती आदत को अपनी दिनचर्या में नियंत्रित करने के साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने एक पहल की गई। स्कूल के छात्रों ने अपनी इस मुहिम को सफल बनाने रानी लक्ष्मी बाई और सरदार भगत सिंह टीम का गठन किया है। उन्होंने संकल्प लिया है कि शिक्षा के लिए जरूरी होगा, तभी वे मोबाइल फोन का उपयोग करेंगे।
अपने संकल्प को निभाने उन्होंने पैरेंट्स-टीचर्स से भी सहयोग करने कहा है। यह पहल रानी लक्ष्मी बाई हायर सेकेंडरी स्कूल ढेलवाडीह के छात्रों ने शुरू की है।
उन्होंने कार्यशाला के माध्यम से मोबाइल फोन के सही उपयोग को आपस में जाना और समझा। मिडिल स्कूल के बच्चों ने दो टीमें, रानी लक्ष्मी बाई टीम और भगत सिंह टीम गठित की। इसमें दोनों टीम आपस में मिलकर प्रति सप्ताह बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक कार्यशाला का आयोजन करने की जिम्मेदार ली।
छात्रों की इस पहल का स्वागत स्कूल के प्राचार्य अक्षय कुमार दुबे ने करते हुए कहा कि प्रति दिन विद्यालय में हुई पढ़ाई को अपने मोबाइल के सभी जगह सर्च करने कहा, जिससे उनके फोन में एआई के माध्यम से गलत वीडियो न आकर पढ़ाई से रिलेटेड ही वीडियो प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि मोबाइल का उपयोग अच्छे काम के लिए ही करना चाहिए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
