तीन माह का प्रोत्साहन राशि नहीं मिला, बीएमओ ऑफिस का घेराव
कोरबा-पाली। मितानिन संघ पाली ब्लॉक और कोरबा ब्लॉक के मितानिनों की आज बैठक संपन्न हुई। तीन माह सितंबर, अक्टूबर, नवंबर की प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से नाराज मितानिनों ने बैठक कर बीएमओ ऑफिस की घेराव करने की तैयारी की जा रही है साथी ही मितानिनों को अपने परिवार की रोजी-रोटी के लिए दिक्कतों व परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बैठक में तय किया की घेराव कर बीएमओ अधिकारी को प्रोत्साहन राशि दिलाये जाने के नाम पर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
गौरतलब है कि मितानिन अपने-अपने क्षेत्र में जन सेवा कर आमजनों को राहत पहुंचाने के कार्य में लगी हुर्इं हैं लेकिन मितानिनों की मासिक प्रोत्साहन राशि प्रति माह भुगतान करने में खंड स्वास्थ्य विभाग पाली के अधिकारी के द्वारा भुगतान करने में विलंब किया जा रहा है जिससे मितानिनों में नाराजगी व आक्रोश व्याप्त है। आज पाली ब्लॉक में बैठक कर बीएमओ ऑफिस का घेराव करने निर्णय लिया गया और बीएमओ अधिकारी को प्रोत्साहन राशि त्वरित भुगतान करने के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा।
बता दें कि मितानिनों का परिवार रोजी-रोटी की गुंजाइश इसी प्रोत्साहन राशि से उनकी राशन-पानी, चूल्हा-चौका चलती है। प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने के कारण मितानिनो को दैनिक जीवन चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पाली, कोरबा ब्लॉक के मितानिनों के अध्यक्ष अनुसूईया राठौर व कविता राठौर ने जारी प्रेस में बताया कि पिछले सितंबर, अक्टूबर, नवंबर तीन महीने का प्रोत्साहन राशि देने के नाम पर बीएमओ अधिकारी के द्वारा गोल-मोल व गुमराह जवाब देते हुए प्रोत्साहन राशि को रोक दिया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि जिम्मेदारी दायित्व के साथ मितानिनों की सेवा के लिए अपने कार्य को निभा रही है लेकिन उनकी प्रोत्साहन राशि को तीन-तीन महीने रोकने के कारण परिवार की दैनिक जीवन में गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है।
अनुसुईया, कविता ने कहा कि बीएमओ अधिकारी को ज्ञापन सौंपने के साथ ही गुरुवार को जिले भर का स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमओ) को भी ज्ञापन सौपा जाएगा ।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
