ठगी की रकम स्पष्ट नहीं, प्रशासन करे अपील
कोरबा। ननकीराम कंवर ने कहा कि कोरबा जिले में प्रशासन की ओर से फ्लोरा मैक्स के संबंध में अभी तक किसी प्रकार की अपील पीडि़त महिलाओं से नहीं किया गया है कि वे लोग अपनी शिकायत पुलिस के पास जरूर दर्ज करावें और प्रशासन उस पर संज्ञान लेगा। इस कारण से ठगी का शिकार हुई महिलाओं और कुल राशि का आंकड़ा अभी तक जिले में स्पष्ट रूप से नहीं आया है।
ननकी राम कंवर ने कोरबा जिला सहित अन्य जिले में ठगी का शिकार हुई महिलाओं से अपील की है कि आप लोग अपनी शिकायत लिखकर संबंधित थाना, पुलिस चौकी, पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर को जरुर देवें जिससे कितने महिलाओं के साथ में ठगी हुआ है और कौन-कौन फाइनेंस कंपनी ने महिलाओं को लोन फाइनेंस किया है, इसकी जानकारी मिल सके।
यह भी पता चल सकेगा कि फ्लोरा मैक्स कंपनी के किन-किन लोगों की संलिप्ता इस स्कैम में है। पीडि़त महिलाएं शासन-प्रशासन की मदद के लिए अपनी शिकायत जरूर दर्ज कराएं।
ननकी राम कंवर ने यह भी कहा कि मैं सभी पीडि़त महिलाओं के साथ में हूं, आप लोग अपना हौसला बुलंद करिए, कोई भी अपने शारीरिक स्वास्थ्य से खिलवाड़ मत करिए बल्कि हौसला बनाए रखिए।
आप लोगों की बातों को मैं प्रदेश सरकार सहित केंद्र सरकार तक जरूर पहुंचाऊंगा और मुझे पूरी उम्मीद है कि आप लोगों के साथ में जो भी अन्याय हुआ है उस अन्याय के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही होगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
