संविधान हमें स्वतंत्रता और समानता का अधिकार दिलाता है : अजय

कोरबा। संविधान दिवस पर ग्राम मुढाली के अम्बेडकर चौक में भीम रेजिमेंट के सदस्यों द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिला पंचायत कोरबा के पूर्व उपाध्यक्ष अजय जायसवाल ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण कर मूर्ति के समक्ष दीप जलाया गया। तत्पश्चात मंच पर उपस्थित समस्त अतिथियों का स्वागत गमछा पहना स्वागत किया गया।


अजय जायसवाल ने कहा कि बाबा साहब का संविधान निर्माण करने में विशेष योगदान है जिनके बदौलत आज हम सभी को एक समान विधी प्राप्त है अर्थात सभी को एक समान अधिकार आज संविधान की देन है जिससे हम सबको सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक सभी जगह समान अवसर हमें संविधान के द्वारा ही हम सभी को प्राप्त है।

संविधान आज हमें एक सूत्र मे बांधकर रखे हुए है साथ ही हम सब भारतवासी को बाबा साहब ने समाज के उत्थान और विकास हेतु शिक्षित बनने, संगठित बनने और निरंतर संघर्ष करने का संदेश दिए हैं।

कार्यक्रम में साथ में माधव राठौर, अमर गाँधी राठौर,राहुल सूर्यवंशी भीम रेजिमेंट अध्यक्ष, सीताराम, शिव राठौर, ठंडा राम, श्याम सुन्दर, डॉ. सुखीराम सूरजभान सहित ग्राम के वरिष्ठ नागरिक, माता-बहनें युवा साथी काफी संख्या में उपस्थित रहे।