एसईसीएल ने खदान विस्तार के लिए कर दी 2400 पेड़ों की कटाई

कोरबा। एसईसीएल दीपका विस्तार परियोजना के महाप्रबंधक खनन मनोज कुमार विस्तार परियोजना अधिकारी सुशील कुमार साहू व कलिंगा कंपनी के जीएम विकास दुबे और अन्य लोगों के द्वारा कामदगिरी उद्यान के मेन गेट व बाउंड्री को तोडफ़ोड़ करते हुए यहां लगे 2400 पेड़ों की कटाई कर दी गई है।


उक्त आरोप हरदीबाजार अंतर्गत कामदगिरी उद्यान निवासी राजेश जायसवाल व दिनेश जायसवाल ने प्रेसवार्ता में लगाए हैं। उन्होंने कहा कि 22 नवंबर को इस घटना को अंजाम दिया गया। अब उद्यान में लगे सभी 2400 पेड़ों को काट दिया गया है।

शिकायत व आपत्ति करने के बाद भी पेड़ों की कटाई की गई है। उनके परिवार को पूर्ण भूमि का मुआवजा, मकान का 100 प्रतिशत सोलेसियम मुआवजा राशि भी भुगतान नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत पुलिस व प्रशासन से भी की है। उन्होंने मांग की है कि फलदार पेड़ों की कटाई करने वाले अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।