कोरबा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पुलिस परेड ग्राउंड बिलासपुर में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कोरबा को गौरवान्वित करते हुए बालको में कार्यरत प्रदेश के सबसे चर्चित युवा हास्य कवि हीरामणी वैष्णव ने देश के नामचीन कवियों के साथ काव्यपाठ कर इतिहास रच दिया।
कवि सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू सहित प्रदेश के सभी शीर्षस्थ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में आतिशबाजी के साथ केक काटते हुए सभी कवियों के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव का जन्मदिन मनाया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















