कोरबा। डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खरमोरा में शनिवार को कक्षा 11वीं तथा 12वीं के बच्चों को विद्यालय के प्राचार्य हेमन्तो मुखर्जी के मार्गदर्शन में शैक्षणिक भ्रमण के लिए सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सिपेट स्याहीमुड़ी गोपालपुर ले जाया गया।
जहां रजनीश पांडे कोऑर्डिनेटर व उनके सहयोगियों द्वारा सीपेट के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें भविष्य में क्या संभावनाएं हैं इसके बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
बच्चों को प्लास्टिक डिजाइनिंग इलेक्ट्रॉनिक प्रयोगशाला का भ्रमण कराया गया। इसके साथ-साथ बच्चों को प्लास्टिक की वस्तुओं से निर्मित प्लेट, बोतल तथा विभिन्न प्रकार के डब्बों का निर्माण भी करके दिखाया गया।
शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालय के शिक्षक चेतना, रश्मि, किरण और प्राचार्य मुखर्जी बच्चों के साथ शामिल थे। प्राचार्य मुखर्जी द्वारा जानकारी दी गई कि सभी छात्रों को जो भ्रमण में शामिल थे उन्हें सिपेट के द्वारा प्रमाण पत्र दिया जाएगा जो मुख्यालय से प्राप्त होने के पश्चात उन्हें वितरित की जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















