कोरबा-बांकीमोंगरा। बांंकीमोंगरा के ग्राम चाकाबुड़ा में ईशरदेव व गवरा (गौरा) माता का महापर्व धूमधाम से मनाया गया। गोंडी धर्म संरक्षण समिति ने इशर राजा, इशर रानी का गोंड़ी संस्कृति अनुसार गौरा-गौरी महापर्व गुरु भगत एवं दुर्गेश्वरी गौरी धर्मचार्य के सानिध्य में बूढ़ादेव गोंडी धर्म संरक्षण समिति ग्राम पंचायत चाकाबुड़ा में मनाया गया।
3 दिनों तक चलने वाले इस पर्व के अंतिम दिन शुक्रवार को ईशर देव व गवरा माता की शादी कराई गई। ईशर देव के बाराती कर्मा, ददरिया, सुआ, रेलो, डंडा व अखरा के साथ जमकर झूमे। रात भर चलने वाले इस आयोजन में समाज के लोगों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
सुबह 6 बजे गांव भ्रमण करते हुए चाकाबुड़ा के शिव मंदिर तालाब में विसर्जित किया गया। गोंडवाना संघ ने दुल्हादेव ईशरदेव और दुल्हादेवी गवरा दाई का पर्व उत्साह और परंपरानुसार मनाया। 3 दिवसीय आयोजन के पहले दिन मंच के नीचे फूल कुचरने के बाद समाज के लोगों ने मन्नातें मांगी। दूसरे दिन ईशर देव व गौरा माई में सभी महिला, पुरुषों ने चांवल चढ़ाया। तीसरे व अंतिम दिन धूमधाम से विवाह की रस्में निभाई गई।
कार्यक्रम में जिले के गोंडवाना समाज के लोग शामिल हुए। समाज के लोगों ने शादी के दौरान चूलमाटी निकाली, वहां के देवठाना से मिट्टी लाई गई। इसी मिट्टी से समाज की महिलाओं व पुरुषों ने देव प्रतिमाएं बनाई। फूलों से सजे मंडप में विवाह कराया।
कार्यक्रम में गोंडी रीति रिवाज से ईशरदेव व गवरा दाई की शादी हुआ। इस दौरान ईशर राजा, गवरा माता, डड़ैया माता व सिद्ध बाबा की प्रतिमा बना कर तेल हल्दी चढ़ाया और भांवर टीकावन के साथ बंदावन किया गया। शादी दौरान होने वाली नेंग दस्तूर भी रीति-रिवाज के साथ किया गया। इसके बाद सगरी स्नान के बाद प्रतिमा विसर्जित कि गई। समाज एवं गांव के लोगों ने झूमते नाचते गाते गांव के तालाब में विसर्जन किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















