ताइक्वांडो में जिले के खिलाडिय़ों ने दिखाया दम

कोरबा। छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो और जिला  ताइक्वांडो संघ के संयुक्त तत्वाधान में 20वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर ताईक्वाडो स्पर्धा का आयोजन किया गया है। सीपेट भवन स्याहीमुडी में 22 से 24 नवम्बर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कोरबा, दुर्ग व रायपुर के खिलाडिय़ों ने बेहतर प्रदर्शन के दम पर अपना दबदबा कायम किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर राजकिशोर प्रसाद व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नौशाद खान ने किया।


शुभारंभ अवसर पर महापौर श्री प्रसाद ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि ताइक्वांडो खेल जीवन में अनुशासन सिखाता है। नेता प्रतिपक्ष श्री अग्रवाल ने कहा कि मैं भी ताईक्वाडो का खिलाड़ी रहा हूं। उस दौर के खेल और अब के में काफी अंतर दिखाई दे रहा है। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयनित खिलाडिय़ों को बधाई दी।

एनटीपीसी जमनीपाली के प्रोजेक्ट हेड राजीव खन्ना ने कहा कि अपना लक्ष्य अवश्य निर्धारित करना चाहिए। चाहे वह किसी भी क्षेत्र में हो। समयबद्ध व योजनाबद्ध तरीके से किया गया प्रयास कभी असफल नहीं होता। उन्होंने पढ़ाई के साथ खेलकूद व अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लेकर देश का नाम करने की बात कही।

स्वागत उद्बोधन छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ के महासचिव अनिल द्विवेदी ने दिया। अतिथियों को जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अखिल अग्रवाल सचिव लोकेश राठौर ने स्वागत कर इस स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर राज्य संघ के कोषाध्यक्ष महेश दास दर्री के पार्षद अरुण वर्मा मंच पर उपस्थित थे।

प्रतियोगिता को सफल बनाने 12 निर्णायक एवं अनिल सिंह, अखिलेश, रामकिशन रजनी लहरे, नताशा, ललित जोगे, दुर्गेश माँझी, अशोक यादव, अंकित प्रजापति, अंकित रॉय, भागवत पांडे, विवेक मैत्री, आयुष राजपूत, लीला यादव स्नेहा साहू, सूरज सेन, योगेश श्रीवास का सराहनीय योगदान रहा।