आदर्श सर्व समाज कल्याण संगठन ने श्रम मंत्री को सौंपा ज्ञापन

कोरबा। आदर्श सर्व समाज कल्याण संगठन, छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता प्राप्त अशासकीय व गैर राजनीतिक संगठन ने आम जानते के मूलभूत सुविधा को लेकर लखनलाल देवांगन वाणिज्य, उद्योग एवं कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपा।

बालको टाउनशिप स्थान शहीद वीर नारायण सिंह कल्याण केंद्र भदरापारा पाड़ीमार वार्ड क्रमांक-36 के समीप सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण हेतु आवेदन दिया।


रामपुर क्षेत्र वार्ड 20 संगमनगर बेलाकछार के पास पुल निर्माण नहीं होने के कारण आम जनता एवं स्कूली बच्चों को आने-जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में आना-जाना बंद हो जाता है। निहारिका, कोसाबाडी अग्रवाल पेट्रोल पंप के समीप वार्ड क्रमांक-19 गोंड समाज के देवालय परिसर स्थापित है। गोंड समाज के द्वारा पूजा पाठ निरंतर किया जा रहा है।

देवालय परिसर के पास सामुदायिक भवन निर्माण करने के लिए आवेदन दिए। वार्ड 29 आदर्श नगर कंवर समाज भवन के पीछे सडक़ नहीं होने के कारण पानी भराव की स्थिति बनी रहती है, जिससे आवागमन बाधित होती है।

इस दौरान संरक्षक श्रीमती जेबी कारपे, जिला अध्यक्ष नरेंद्र देवांगन, महासचिव सर्जुन सिंह जगत, मोहम्मद जावेद अली, यशवंत खुशरो, फूल सिंह नेताम, परमानंद सिंह, श्रीमती गायत्री साहू, रामेश्वरी साहू, रूपेश कुमार जगत, अनिल नागवंशी, राजकुमार पैकरा, सुखराम सिदार, आनंद राम, मीरा दीवान, गौतम दास, कबीर दास, मास्टर संकल्प, केजा राम, डॉ. एम सिंह, सरोज जगत, रुपेश, गणेश खडिय़ा, धनु लता, सरस्वती, राधा, किरण, अनीता, हेमलता आदि उपस्थित थे।