सप्तदेव मंदिर में मंगसिर नवमीं उत्सव आज

कोरबा। सप्तदेव मंदिर में मॉ राणीसती दादी का मंगसिर नवमीं उत्सव 24 नवंबर को धूमधाम से मनाया जायेगा। इस दिन मंदिर में दादी का अलौकिक श्रृंगार कर ज्योत जगाई जायेंगी, गजरा उत्सव तथा चुनरी उत्सव किया जायेगा।

मंदिर में दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक राणीसती दादी चरित मानस का संगीतमय मंगलपाठ श्रीमती लीना अग्रवाल एंड पार्टी कोरबा द्वारा किया जायेगा।

इस हेतु मंदिर में पंजीयन प्रारम्भ है एवं मंगलपाठ में जो भी भक्त महिलाएं शामिल होना चाहती है वे अपना पंजीयन शीघ्र ही मंदिर में करवा सकती है। मंगलपाठ के समापन के पश्चात सायं 7 बजे भगवान को 56 भोग लगाया जायेगा तथा सायं 7.30 बजे महाआरती की जायेगी एवं प्रसाद वितरण किया जायेगा।

श्री सप्तदेव मंदिर परिवार ने समस्त दादी भक्तों से आग्रह किया है कि भव्य संगीतमय मंगलपाठ पर अधिक से अधिक की संख्या में सह परिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।