कोरबा। न्यू ऐरा प्रोग्रेसिव स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के छात्रों ने लगभग 400 विभिन्न मॉडल बनाये।
विज्ञान प्रदर्शनी में पीजी कालेज, कोरबा के सहायक प्रोफेसर अशोक कुमार श्रीवास एवं डॉ. श्रीमती ज्योती राठौर को विशिष्ठ अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। दोनों ही अतिथियों एवं पालकों ने छात्रों की प्रशंसा की। विज्ञान प्रदर्शनी एवं बिजनेस एक्सपो के साथ आनन्द मेला व शाला के छ: क्लबों द्वारा पालकों के लिए खेलकूद का आयोजन भी किया गया।
शाला के चेयरमैन किशोर कुमार साहू, डायरेक्टर दिलीप साहू, प्राचार्य डीएस राव एवं हेड मास्टर जगजीत सिंह ने छात्रों के प्रयास की सराहना की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















