पीएम आवास योजना की राशि को सरपंच ने हड़पा
कोरबा-पोड़ी उपरोड़ा। जिले के पोड़ी-उपरोड़ा ब्लाक अंतर्गत मानिकपुर पंचायत के सरपंच ने विशेष संरक्षित जनजाति एक परिवार के खाते में आए प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रथम किश्त की राशि आहरण कराकर हड़प लिया। अब आदिवासी दंपति अपने आशियाने का राशि पाने सरपंच का चक्कर लगा रहे है।
पोड़ी-उपरोड़ा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत मानिकपुर के आश्रित तिलधरा पंडोपारा में विशेष संरक्षित पंडो जनजाति से जुड़े फूलबाई पंडो पति धनसाय पंडो के नाम पर प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ और पक्का मकान निर्माण के लिए प्रथम कि़स्त की राशि 40 हजार उनके खाते में आयी।
जिसकी जानकारी ग्राम के सरपंच मनोहर सिंह को होने पर उसने आदिवासी परिवार के अशिक्षा व जानकारी के अभाव का फायदा उठाते हुए इन्हें गुरसिया स्थित लोक सेवा केंद्र ले जाकर उक्त राशि प्राप्त कर अपने पास रख लिया और उन्हें खाली हाथ वापस घर भेज दिया। इस दंपति ने जब पता किया तब उन्हें सरपंच द्वारा पैसा हड़पने की जानकारी हुई।
बुजुर्ग दंपति ने सरपंच से आवास निर्माण की राशि का मांग किया तब सरपंच ने बतौर कमीशन के रूप में जनपद अधिकारियों को देने की बात कही, वहीं जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर इस मामले से अधिकारियों को अवगत कराया तो संबंधितों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















