फ्लोरा मैक्स के खिलाफ हो सीबीआई जांच : ननकीराम

कोरबा। पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित राज्य सरकार को पत्र लिखकर फ्लोरा मैक्स कंपनी द्वारा हजारों महिला के साथ में अरबों रुपए की ठगी करने के संबंध में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई, ईडी व ईओडब्ल्यू से जांच करने की मांग की है।


ननकीराम कंवर ने अपने पत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ की सरकार एक तरफ महिलाओं को सशक्त करने के लिए महतारी वंदन योजना चलाई जा रही है। उसी तरह केंद्र की भाजपा की सरकार द्वारा राष्ट्रीय आजीविका मिशन योजना के तहत सभी महिलाओं को स्व सहायता समूह से जोडक़र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजना चला रही है।

केंद्र व राज्य की योजना का क्रियान्वयन करने की जवाबदारी जिला प्रशासन की होती है। जनपद व जिला स्तर पर एडीईओ का कार्य ही स्व सहायता समूह की महिलाओं का बैंक में खाता खुलवाना उनका केवाईसी करना और बहुत सारे कार्य उनके नियंत्रण में दिया गया था।

इसी तरह राष्ट्रीय आजीविका मिशन के जिला व ब्लॉक स्तर के अधिकारी को भी लगातार प्रशिक्षण व उसकी उन्नति के लिए हर माह बैठक किया जाता रहा है लेकिन विगत डेढ़ 2 वर्षों से कोरबा जिला में फ्लोरमैक्स कंपनी के द्वारा स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ में ठगी किया जा रहा था। क्या इसका अंदेशा जिला प्रशासन को नहीं था क्या उसके ठगी में जिला प्रशासन का हाथ नहीं है मैं तो कहूंगा कि महिलाओं के साथ में अरबों रुपए की जो ठगी हुई है।

श्री कंवर ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व छत्तीसगढ़ सरकार के प्रमुख सचिव को पत्र प्रेषित किया है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि केंद्र सरकार तत्काल संज्ञान लेते हुए इस मामले की जांच सीबीआई, ईओडब्ल्यू और ईडी से करते हुए दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।