शासकीय सेवक संघ प्रांतीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण आज

कोरबा। छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ के प्रांतीय नवीन प्रबंध कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह पंडित दीनदयाल उपाध्याय साइंस कॉलेज आडिटोरियम रायपुर में 24 नवंबर को आयोजित होगा।

जिला अध्यक्ष आसकरण सिंह धुर्वे ने बताया कि प्रांतीय नवीन प्रबंध कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शासन होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रामविचार नेताम मंत्री एवं विशिष्ट अतिथि केदार कश्यप मंत्री, देवेंद्र प्रताप सिंह राज्य सभा सांसद एवं विधायकगण सुश्री लता उसेंडी विधायक कोंडागांव, नीलकंठ टेकाम विधायक केशकाल, तुलेश्वर मरकाम विधायक पाली-तानाखार, फूलसिंह राठिया विधायक रामपुर, जनक ध्रुव विधायक बिन्द्रानवागढ़, चैतराम अटामी विधायक दंतेवाड़ा, प्रणव कुमार मरपच्ची विधायक मरवाही, आशा राम नेताम विधायक कांकेर, विनायक गोयल विधायक चित्रकूट, पूर्व प्रान्ताध्यक्ष गण सर्जियस मिंज रिटायर्ड आईएएस पूर्व प्रांताध्यक्ष, बीएल ठाकुर आईएएस, पूर्व प्रांताध्यक्ष जीएस धनंजय रिटायर्ड आईएएस पूर्व प्रांताध्यक्ष, शिशुपाल सोरी रिटायर्ड आईएएस, पूर्व प्रांताध्यक्ष विजय ध्रुव रिटायर्ड आईएफएस पूर्व प्रांताध्यक्ष आदि उपस्थित रहेंगे।