कोरबा । एसईसीएल स्थित एनसीडीसी आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर दो गुटों के छात्रों में जमकर मारपीट हो गई। इस विवाद में एक छात्र का सिर फट गया है जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत हेलीपैड के पास हुई, जहां लंच ब्रेक के दौरान एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं के बीच विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ा कि उनके बीच मारपीट हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले छात्र मौके से फरार हो गए।
वहीं स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया कि घटना के बारे मे उन्हें कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल छात्रों से पूछताछ की जा रही है। आपको बता दें कि इस स्कूल में इस तरह की मारपीट की घटना पहले भी हो चुकी है। जिस पर स्कूल प्रबंधन को ध्यान देने की आवश्यकता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















