सक्ती । जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पति-पत्नी में विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही कर रही है।
जानकारी के मुताबिक की पूरी घटना डभरा इलाके का है। मामले में आरोपी पति हुलेश उम्र (28 वर्ष) ने पूछताछ में बताया है कि उसकी पत्नी संतोषी साहू अक्सर बड़े भाई प्रहलाद साहू से बात करती थी।
संतोषी को बड़े भाई से बात करने के लिए मना किया था। लेकिन एक घर में होने के कारण बातचीत होती रहती थी। हुलेश काम से जब घर लौटा तो पत्नी बड़े भाई से बात कर रही थी। ये देखकर वो सीधे कमरे में चला गया। संतोषी जब कमरे में आई तो हुलेश ने उसे थप्पड़ जड़ दिया।
संतोषी और हुलेश के बीच इसी बात को लेकर फिर विवाद हुआ। गुस्से में पत्नी ने भी हुलेश की उंगलियां काट ली, जिसके बाद आरोपी ने गला घोटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।
बता दें कि यह हुलेश साहू की तीसरी शादी थी। इससे पहले हुए दो शादी में दोनों पत्नी छोड़ कर चली गई थी। पुलिस ने मामले में पति पर हत्या का मामला दर्ज किया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
