अवैध शराब बिक्री करने वालों पर लगातार कार्यवाही जारी

कोरबा।  पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चैहान, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के मार्गदर्शन पर लगातार जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने के परिपालन में थाना प्रभारी दीपका प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में दीपका पुलिस टीम के द्वारा लगातार कठोर कार्यवाही कि जा रही है।

इसी बीच अवैध कच्ची महुआ शराब बना कर बिक्री करने वाले पर कार्यवाही करने में दीपका पुलिस कोरबा को सफलता प्राप्त हुई है। मुखबीर सूचना के आधार पर ग्राम केराकछार निवासी सुरेश जायसवाल के घर में रेड की कार्यवाही की गई और 19 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा शराब बनाने की सामग्री को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

आरोपी गिरफ्तार –
(1) सुरेश जायसवाल उर्फ आबा पिता सरजू जायसवाल वर्ष साकिन केराकछार थाना दीपका जिला कोरबा (छ.ग.)