कोरबा। कवर्धा के सरदार पटेल मैदान में आयोजित राष्ट्रीय पुर्ण ईसर गवरा महापूजा कार्यक्रम में जनपद पंचायत पाली की अध्यक्ष श्रीमती दुलेश्वरी सिदार शामिल हुईं। गोंधस संरक्षण समिति छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में लगातार 17 वर्षों से आयोजन किया जा रहा है। विधि-विधान के साथ ईसर देव गवरा माता विवाह उत्सव पर्व को संपन्न कराया गया।
श्रीमती दुलेश्वरी कंवर ने कहा कि आदिवासी संस्कृति प्रकृति से जुड़ी हुई है। उन्होंने सभी को मूल रूप से जुडक़र अपनी संस्कृति का संरक्षण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज का पहचान व मूल संस्कृति से होती है, जो जल, जंगल, जमीन प्रथा, रीति-रिवाज से जुड़ी होती हैं। इसी प्रथा को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए हम सब यह पर्व मनाते हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















