सोनू भाटिया के गीतों पर झूम उठे श्रमिक

कोरबा। इंदिरा स्टेडियम टीपी नगर में श्रम विभाग द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में जसगीत गायक सोनू भाटिया को सांस्कृतिक कार्यक्रम करने का अवसर मिला।

उपरोक्त कार्यक्रम में छग शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विभाग द्वारा हितग्राहियों को राशि प्रदान की गई।

उपरोक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम में सर्वप्रथम उप श्रमायुक्त एसएस पैकरा ने बाबा विश्वकर्मा के समक्ष एवं मां के दरबार में ज्योत प्रज्जवलन की। इसके पश्चात गणेश वंदना कलाकार अश्विनी वैष्णव के द्वारा की गई।

मां की स्तुति से सोनू भाटिया ने कार्यक्रम की शुरुआत की एवं गीत की प्रस्तुति से पूजा पंडाल में बैठे श्रमिक बंधु झूम उठे। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण, बजरंग बली, काली, राक्षस, बंदर बने कलाकारों की सुंदर झांकियों का प्रदर्शन आकर्षण का केन्द्र रहा।