नेशनल एजुकेशनीस्ट अवॉर्ड से सम्मानित हुए प्रो. प्यारेलाल

कोरबा। गोल्डन ईरा बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड, दिल्ली द्वारा प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले को नेशनल एजुकेशनीस्ट अवॉर्ड  2024 से सम्मानित किया गया।

प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले को यह अवॉर्ड उनके द्वारा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शोधपरक कार्य किए जाने और पूरे देश स्तर पर शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदान किया गया है।


उल्लेखनीय है कि प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले प्रारंभ से ही शिक्षा के प्रति अत्यंत सजग और जागरूक रहे हैं। डॉ.आदिले शिक्षा को समाज का प्रमुख आधार मानते हैं और सामाजिक विषमता को दूर करने के लिए भी शिक्षा को एक अमोघ अस्त्र के रूप में स्वीकार करते हैं।

प्रोफेसर प्यारेलाल आदिले ने अपने विभिन्न व्याख्यानों में शिक्षा और साहित्य को तथा महापुरुषों के संदेश को सामाजिक उत्थान के लिए आधार स्तंभ के रूप में मानते हैं।

प्रोफेसर आदिले वर्तमान में जय बूढ़ादेव कला एवं विज्ञान महाविद्यालय कटघोरा में प्राचार्य एवं विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान विभाग के पद पर कार्यरत हैं। आप एक सरल, सहज और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं।

समाजवादी, जनहितैषी और लोक कल्याणकारी राज्य की स्थापना में आप शासन-प्रशासन तथा जन सामान्य को मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। आपके उपलब्धि से गोल्डन ईरा बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड के संस्थापक मनीष शर्मा ने आपके कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए बधाई प्रेषित किया है।