कोरबा। अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा के अंतर्गत छत्तीसगढ़ कलचुरी कलार समाज के नव गठित प्रदेश कार्यसमिति में कोरबा जिले के किशन साव को प्रदेश महासचिव (युवा इकाई) की जिमेदारी दी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष मनोज राय, महासचिव शरद कौशिक एवं उपाध्यक्ष मनोज महतो बनाए गए। नव नियुक्त पदाधिकारियों को वृन्दावन हाल रायपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल एवं कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने शपथ दिलाई।
इस अवसर पर नई कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारी व सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया। संगठन के संरक्षक सदस्य श्यामबिहारी जायसवाल ने समाज व आराध्य देव भगवान सहस्त्रबाहु के गौरवशाली इतिहास को बताते हुए कलार समाज को बड़े समाजों में से एक बताया।
कार्यक्रम में संगीता सिन्हा विधायक, राष्ट्रीय महामंत्री एमएल रॉय, देवेन्द्र जायसवाल, डॉ. आशीष जायसवाल, किशोर रॉय, राजेंद्र जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन युवा इकाई प्रदेशध्यक्ष आशुतोष पटेल एवं आभार प्रदर्शन प्रदेश महासचिव शरद कौशिक ने किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
