गुरु पूर्णिमा पर अखंड रामायण का हुआ आयोजन

कोरबा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वार्ड क्रमांक 54 सर्वमंगला नगर दुरपा के शिव मंदिर में 24 घंटे का अखंड रामायण का आयोजन किया गया। रामायण कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्र से आए मानस मंडलियों द्वारा भगवान श्रीरामचंद्र की गाथा को गायन, वादन और वाचन के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम का श्रवण करने बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। आयोजनकर्ता संतोष राम यादव (लोधु) ने बताया कि प्रभु श्रीरामचंद्र के रामचरितमानस को गायन, वादन एवं प्रवचन की सुंदर प्रस्तुति देने वाले सभी मंडलियों को पुरस्कृत किया गया। इसके पूर्व सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में ओंकार प्रसाद यादव, अवतार प्रसाद यादव, शिवकुमार यादव, मनोज यादव, मुन्ना लाल यादव, राहुल यादव, भावेश यादव, चिराग यादव, छोटू यादव ने सहयोग प्रदान किया।