कोरबा। देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस को एसईसीएल कोरबा में बाल दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम नेहरू के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्पण व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तिलक लगाकर हुई।
इसके पश्चात कक्षा दसवीं की छात्रा श्रीया रात्रे ने नेहरू जी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। इसके बाद प्री प्राइमरी शिक्षिकाओं के निर्देशन में कक्षा नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के नन्हें मुन्ने बच्चों ने विविध रूप धरे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने कार्टून चरित्र भीम, चुटकी, डोरेमान और अमूल दूध, मैगी, कोलगेट, डेटाल, साबुन आदि बनकर सबका मन मोहा और वाहवाही बटोरा।
बच्चों के मनोरंजन के लिए विद्यालय के समस्त शिक्षकों द्वारा गीत संगीत से भरपूर एक नृत्य नाटिका का मंचन किया गया। जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया। इसके उपरांत कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं जैसे बोरा दौड़, चम्मच और मार्बल दौड़, मेढक़ दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
इसके बाद कक्षा नवमीं से बारहवीं के बच्चों के लिए संगीतात्मक कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियो ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कक्षा नवमीं और दसवीं के बच्चों के लिए अंताक्षरी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने न सिर्फ भाग लिया बल्कि अपनी गायिका की प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विद्यालय की प्राचार्या अनामिका भारती ने बच्चों के उत्साह की जमकर सराहाना की और उन्हें अपने लक्ष्य पथ आगे बढ़ते रहते के लिए आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के सांस्कृतिक विभाग व क्रीड़ा विभाग की अगुवाई में देर तक चले इस रंगारंग समारोह का सफल संचालन विद्यालय की शिक्षक माधवी और नीलोफर शहजादी ने किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677