कोरबा। न्यायाधीशों ने आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रावासों में बालक-बालिकाओं को विधिक साक्षरता शिविर आयोजित कर विधिक जानकारियों से अवगत कराया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सत्येंद्र कुमार साहू जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा, सीमा प्रताप चंद्रा, मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी कोरबा, सुश्री डिंपल भेडिय़ा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, हेमंत राज धुर्वे व्यवहार न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति करतला, पुलिस विभाग से डीएसपी बी मिंज सहित कृष्ण कुमार वर्मा निरीक्षक थाना करतला उपस्थित हुए।
विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास करतला, प्री मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास कोरकोमा, प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास कोरकोमा में आयोजित की गई। कार्यक्रम में अतिथियों ने मानव तस्करी, साइबर क्राइम, मोटर वाहन अधिनियम, बाल विवाह, नशा मुक्ति, बाल संरक्षण अधिनियम, महिला सुरक्षा, टोनही प्रताडऩा, इनफॉरमेशन टेक्नॉलॉजी एक्ट तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं निहसुलक विधिक सहायता प्राप्त करने के बारे में जागरुक कर विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारियां प्रदान की गई।
छात्र-छात्राओं ने गंभीरतापूर्वक सुना एवं प्रश्न काल में विभिन्न विषयों के प्रश्न पर न्यायाधीशों से जानकारियां प्राप्त कर गौरवान्वित हुए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
