अंडर-14 टेस्ट मैच में मनन देवांगन ने जड़ा दोहरा शतक 

कोरबा। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर-14 एलिट ग्रुप दो दिवसीय टेस्ट मैच राज्य में आयोजित है जिसमें धमतरी के स्टेडियम में रायपुर ब्लू विरुद्ध प्लेट कम्बाइंड कि टीम सेमीफाइनल खेल रही हैं जिसमें प्लेट कम्बाइंड कि टीम ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए 90 ओवर में 426 रन बनाए कोरबा केडीसीए के अंडर 14 क्रिकेट खिलाड़ी मनन देवांगन ने आज शानदार बल्लेबाजी करते हुए 224 गेंद खेल कर 29 चौके की मदद से 201 रन कि नाबाद पारी खेली है।

साथ ही कोरबा के एक और खिलाड़ी लवकेश यादव ने 57 रन बनाएं। प्लेट कम्बाइंड ने आज 426 रन 4 विकेट पर पारी घोषित किया रायपुर ब्लू 14 रन पर 1 विकेट पर खेल रही है।

पूरे टूर्नामेंट में दो अर्धशतक, एक दोहरा शतक से 375 रन बना कर पहले स्थान पर है मनन। जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने कोरबा से अंडर 14 टीम में जिले के चार खिलाड़ी प्लेट कम्बाइंड टीम में चयन है मनन देवांगन, श्रीदीप रॉय,लवकेश यादव, भावेश दुबे आज कोरबा शहर में क्रिकेट खिलाडियों एवं एसोसिएशन ने हर्ष व्यक्त है।

मनन देवांगन ने महज 7 वर्ष से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। इस लगन को देखते हुए उनके पिता रंजन देवांगन ने क्रिकेट कोच अनिल प्रजापति के पास प्रशिक्षण प्रदान कराया जो आज वह इस मुकाम पर पहुंचा। मनन के पिता भी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। वे भी फुटबाल के बेहतरीन खिलाड़ी रहे।

मनन के शानदार प्रदर्शन पर कोच अनिल प्रजापति केडीसीए के बीबी साहू, जीत सिंह, सीएल यादव ने शुभकामनाएं दी।