पशुपालकों, गौ सेवकों, पशु चिकित्सा विभाग व ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त बैठक

पशुपालक मवेशियों को सडक़ों पर खुला न छोड़े, घर पर रखें सुरक्षित

कोरबा। मवेशियों को सडक़ों पर खुला छोड़ देने व पशुओं के सडक़ों पर स्वच्छंद विचरण करने से सडक़ दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, एक ओर जहॉं आवागमन करने वाले वाहन चालकों, आमनागरिकों को असुविधा होती है, यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है, दुर्घटनाएं घटती हैं। अत: पशुपालक मवेशियों को सडक़ों पर खुला न छोड़े, उन्हें घरों में सुरक्षित रूप से रखें तथा मवेशियों की सुरक्षा व आवागमन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में अपना सहयोग दें।

कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में नगर निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित सभाकक्ष में नगर के पशुपालकों, गौ-सेवकों, नगर निगम, पशु चिकित्सा विभाग व यातायात पुलिस की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान अधिकारियों एवं पशुपालकों के मध्य सडक़ों पर स्वच्छंद विचरण करने वाले मवेशियों के कारण उत्पन्न होने वाली विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी एवं पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक डॉ.एस.पी.सिंह ने मवेशियों को घर पर ही सुरक्षित रखने, सडक़ों पर खुला न छोडऩे की अपील की।

बैठक में उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ.एस.पी. सिंह, उपनिरीक्षक यातायात पुलिस के साथ ही डॉ. सोहन गुर्जर, डॉ.कल्पना मिश्रा, डॉ.रेखा मिरे, डॉ.प्रियंका पाण्डेय, पार्षद रवि सिंह चंदेल, बृजकिशोर तिवारी, अशोक कुमार तिवारी, विकास बसंल, आशीष गोयल, मनोज साहू, फडेश्वर चौहान, राजकुमार, दिनेश जायसवाल, भुपेन्द्र कुमार साहू, किशन कुमार राठौर आदि उपस्थित थे।