ग्लोबल वार्मिंग व इसके जलवायु पर होने वाले प्रभावों का स्थाई समाधान आवश्यक
कोरबा। श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय द्वारा ग्लोबल वार्मिंग और वातावरण पर इसका दुष्प्रभाव पर ऑनलाईन राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे देश से 10 से अधिक प्रमुख विश्वविद्यालय एवं 70 से अधिक महाविद्यालय के प्रोफेसर सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल हुए। सभी के द्वारा जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के प्रति जागरूकता फैलाने और इसके दुष्प्रभाव के स्थाई समाधान के संबंध में चर्चा की।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए श्री अग्रसेन शिक्षण समिति महाविद्यालय के अध्यक्ष सुनील जैन और प्राचार्य मनोज कुमार झा ने बताया कि अग्र्रसेन महाविद्यालय के तत्वाधान में देशभर में जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
आयोजन में विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, पर्यावरणविद, सरकारी अधिकारी, और विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख विचारकों देव बंश सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर एजुकेशन, रमेश झा महिला कॉलेज सहरसा बिहार, एचएसपी तोंडे असिस्टेंट प्रोफेसर कंप्यूटर साइंस, संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर, डॉ. शिखा श्रीवास्तव सहायक प्राध्यापक जूला एवं मास्टर ट्रेनर ऑफ इंडियन नॉलेज सिस्टम गवर्नमेंट इंदिरा गांधी कॉलेज दुर्ग, डॉ. संतोष अग्रवाल असिस्टेंट प्रोफेसर जूलॉजी गवर्नमेंट ई राघवेंद्र राव स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर, डॉ. कावेरी दाभदकर असिस्टेंट प्रोफेसर ज्योग्राफी गवर्नमेंट बिलासा गल्स कॉलेज बिलासपुर डॉक्टर सिद्धार्थ गंगाले सह प्राध्यापक सोशल वर्क तेलंगाना ने अपने-अपने विचार रखें।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के रिसर्च सेल के समन्वयक डॉक्टर प्रशांत सिंह राजपूत, उप समन्वयक डॉ. अन्नू सिंह, प्रोफेसर राजेश एक्का, प्रोफेसर राजेंद्र सोनी, सुश्री मोनिका साहू, श्रीमती इंदु उपासना, प्रोफेसर आशुतोष राठोर, डॉ. संतोष कुमार कहार,नेक कोऑर्डिनेटर एवं आइक्यूएसी इंचार्ज तथा डॉ. वसीम, समस्त महाविद्यालय के प्राध्यापकों शिक्षण समिति और सभी का योगदान रहा।
अंत में सभी वक्ताओं के प्रति प्रोफेसर राजेश प्रकाश एक्का द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















