छात्रा से दुष्कर्म कर वीडियो बनाया, 3 गिरफ्तार

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिक स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और दोस्तों से शेयर करने के बाद उनके द्वारा भी दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। आरोपी युवक साहिल अंसारी छात्रा को दोस्ती के झांसे में लेकर अपने दोस्त रामचरण साहू के घर पर ले गया, जहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान रामचरण साहू ने अश्लील वीडियो बनाया और छात्रा को ब्लैकमेल कर रेप किया।


पुलिस अधिकारियों के कम्युनिकेशन गेप के कारण गैंगरेप की खबर जब प्रसारित होने लगी तो आनन-फानन में पुलिस ने पुष्ट जानकारी ग्रुप में देते हुए बताया कि बांकीमोंगरा में एक बालिका द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी साहिल पिता स्वर्गीय मोहम्मद ताहिर अंसारी उम्र 19 वर्ष निवासी घुड़देवा द्वारा दिनांक 04.10.2024 को अपने परिचित रामचरण साहू के घर ले जाकर दुष्कर्म एवं राम चरण साहू ने दिनांक 16.10.2024 दुष्कर्म पश्चात ब्लैक मेल कर रहा था ।

इस संबंध में थाना बांकी मोगरा में अप क्र 157/24 धारा 64, 65, 76, 238(क्च), 3(5) बीएनएस एवं 4, 6, 11, 12 पोक्सो एक्ट तथा 67क्च ढ्ढञ्ज एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

अपराध पंजीबद कर पुलिस ने तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी साहिल अंसारी तथा अपना घर उपलब्ध कराने वाले रामचरण साहू तथा ब्लैकमेलिंग में सहयोग करने वाले ताकिर अली पिता जाफर अली 23 साल निवासी न्यू बस स्टैंड राजीव नगर कटघोरा को दिनांक 13.11.2024 की रात्रि गिरफ्तार कर 14.11.2024 को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।